जाने Free Fire India release date & launch time

Free Fire india release date & launch time | फ्री फायर इंडिया रिलीज की तारीख और लॉन्च का समय

Free Fire India release date & launch time
ये इमेज thehindu.com से लिया गया है।


Free Fire, एक लोकप्रिय battle royale game है, भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पिछले साल फरवरी में कुछ सुरक्षा चिंताओं के कारण 53 अन्य ऐप के साथ फ्री फायर पर प्रतिबंध लगा दिया था हालाँकि, Garena ने खेल का एक प्रीमियम संस्करण, garena free fire max प्रदान करके भारत में अपना संचालन जारी रखा, जिसे केंद्र द्वारा प्रतिबंधित नहीं किया गया था।

Free Fire India Launch Time

Free fire battle royale game 5 सितंबर मंगलवार को फिर से भारत में अपनी वापसी करने के लिए तैयार था,

पिछले हफ्ते गरेना ने कहा था कि फ्री फायर डेढ़ साल के लिए प्रतिबंधित होने के बाद भारत में वापसी के लिए

तैयार है और यह गेम 5 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा लेकिन अब इसको लंच करने में देरी हो गई

है, जिससे इसके शुरुआती प्रतिबंध के आसपास की परिस्थितियों और इसके दुबारा लांच के लिए रखे गए सुरक्षा

उपायों के बारे में सवाल उठ रहे हैं।

Free Fire India Launch Date

कंपनी के आधिकारिक ने एक बयान में कहा है की, ” हम यह सुनिश्चित करने के लिए कि शुरू से ही अपने सभी

फ्री फायर इंडिया खिलाड़ियों को बेहतर और हर  संभव प्रदान करने की पूरी कोशिश की है, हम Free Fire India

Launch Date को कुछ और हफ्तों के लिए स्थगित कर देंगे।”

Free Fire India Release Date

सिंगापुर स्थित गेम डेवलपर Garena ने अपने स्थानीयकरण को पूरी तरह से पूरा करने के लिए लोकप्रिय battle

royale game free fire के विशेष भारतीय संस्करण के बहुप्रतीक्षित लॉन्च को ‘कुछ दिनों ‘ के लिए बढ़ा दिया है।

डेटा सुरक्षा और यूजर की निजी जानकारी लीक करने का आरोप लगाकर भारत सरकार ने पिछले साल फरवरी में फ्री फायर पर  प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन इस बार गेम के डेवलपर गरेना ने इसे इंडिया का बेस्ट गेमिंग एप्लिकेशन के रूप में फिर से पेश करने का फैसला किया है। यह कदम भारतीय ऑनलाइन गेम बाजार को विशेष रूप से एक नया दिशा में ले जायेगा, उन आशंकाओं को भी दूर करेगा जिनके कारण इसपे पहले प्रतिबंध लगा था।

इस बार फ्री फायर की वापसी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू डेटा सुरक्षा को बेहतर करना है। Garena ने लोकल सर्वरों पर भारतीय यूजर की निजी जानकारी की सुरक्षा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा प्रदान करने वाली कंपनी Yotta के साथ भागीदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य न केवल डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करना है बल्कि स्थानीय नियमों का अनुपालन भी करना है।

कंपनी ने फिर से Free fire battle royale game लॉन्च करने के लिए Hiranandani Group company के साथ मिलकर Yotta के साथ की साझेदारी की है। Yotta खेल के लिए local cloud hostingऔर storage infrastructure प्रदान करेगा।

जाने नए India Free Fire में क्या बदलाव हुआ 

डेटा सुरक्षा के अलावा, India free fire एक गेमिंग ऐप है जो अपने यूजर को  सुरक्षित, स्वस्थ और आनंददायक

गेमिंग का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन की गई है। डेटा सुरक्षा और यूजर के बेहतर सुविधा के लिए एक चैन

प्रक्रिया बनाया जायेगा। गेमप्ले की सीमाएं और ‘ब्रेक लें’ जैसी नए बदलाव शामिल हैं।

भारत में फ्री फायर का दुबारा आना एक multi-sport event के रूप में होगा और इससे esports को औपचारिक मान्यता भी मिलेगा। Garena की Free Fire India Championship (FFIC) और उत्तर प्रदेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की घोषणा भारत के लिए global esports मंच पर एक बेहतर मुकाम प्राप्त करने में बढ़वा मिलेगा।

पिछले हफ्ते, यह भी बताया गया था कि दक्षिण कोरियाई गेमिंग दिग्गज KRAFTON को तीन महीने की लंबी ऑडिट प्रक्रिया के बाद अपने battle royale game Battlegrounds Mobile India (BGMI) को संचालित करने के लिए केंद्र से पूरी मंजूरी मिल गई है।

इंटरनेट और स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच के साथ, भारत पिछले कुछ वर्षों में गेमिंग कंपनियों के लिए एक आकर्षक बाजार के रूप में उभरा है। भारत में esports players की संख्या 2022 में चार गुना बढ़कर 6,00,000 हो गई, जो 2021 में 1,50,000 थी।

India Free Fire Market Value 

जबकि BGMI ने भारत में फिर से लॉन्च होने के बाद काफी सफलता देखी है, गरेना के ‘फ्री फायर इंडिया’ संस्करण

से भी देश के बढ़ते online gaming industry को कैश-इन करने की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष 2027 तक $8.6

बिलियन के बाजार आकार तक पहुंचने की उम्मीद है।

बीजीएमआई के अलावा, India Free Fire का मुकाबला Made-in-India battle royale title Indus से होगा, जिसे पुणे स्थित गेम डेवलपमेंट स्टार्टअप सुपरगेमिंग द्वारा विकसित किया जा रहा है।

गरेना ने पहली बार 31 अगस्त को अपने विशेष ‘फ्री फायर इंडिया’ संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इसके ब्रांड एंबेसडर थे। 

इसके अलावा, फ्री फायर ने M.S Dhoni को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस खेल में उन्हें ‘Thala’ के रोल में दिखाया गया है। M.S Dhoni, इस खेल में शामिल होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है।

Leave a Comment